बलरामपुर- बलरामपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे रेप को देखते हुए कलेक्ट्रेट घेराव करने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें वहां जाने दौरान पुलिस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। वहीं कलेक्ट्रेट से पहले ही पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में रखा है।

बलरामपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा छत्तीसगढ़ में लगातार हुए रेप को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर रही है।वही प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं के द्वारा कलेक्टर घेरने की योजना बनाई गई थी। जिसे देखते हुए पुलिस के द्वारा कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट से पहले ही रोक दिया गया जिस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।झड़प के बाद पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें अस्थाई जेल में लाकर 151 धारा के तहत उन पर कार्रवाई की गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से महिलाओं और लड़कियों का लगातार रेप हो रहा है। और आरोपियों के ऊपर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो रही है।लगातार कार्यवाही को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज्ञापन सौंपा जाता है लेकिन फिर भी कोई कार्यवाही नहीं होता है।जिसको देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यह आंदोलन कर रहा है। वहीं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार को निकम्मी बताते हुए सड़कों पर जमकर नारेबाजी भी करने लगे। बताया कि छत्तीसगढ़ में जब-जब रेप की घटना होती है तो कांग्रेस के दिगज कहे जाने वाले नेताओं के द्वारा छत्तीसगढ़ की घटना को छोटी बताई जाती है वहीं यूपी में रह रहे कांग्रेस के राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी वाले प्रदेश में अगर कोई रेफ की घटना होती है तो बड़ी घटना हो जाती है। छत्तीसगढ़ की घटना छोटी हो जाती है।प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में प्रदर्शन कर रहे हैं कार्यकर्ताओं को पुलिस अपने वाहनों में भरकर अस्थाई जेल लेकर आई है उनके ऊपर निम्नानुसार कार्यवाही की जा रही है।

Categorized in: