बिश्रामपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर सोमवार को कार चालक ने सिलफिली में बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पेंड से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक को गंभीर चोट आई है। जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवसागरपुर निवासी 35 वर्षीय मुन्ना राम पिता गंगाराम बिंझिया सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे गांव के ही उजित राम के साथ सिलफिली मार्केट में सामान लेने से हीरो होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 सीजे 8577 में जा रहा था। तभी एनएच 43 पर सिलफिली आकाशवाणी केंद्र के समीप अंबिकापुर की ओर से बिश्रामपुर की ओर आ रहे कार क्रमांक सीजी 15 डीडब्ल्यू 8200 के चालक अंबिकापुर गांधीनगर निवासी अंजनी कुमार सिंघल ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए विपरीत दिशा से बाइक सवार युवकों को जबरदस्त टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ स्व टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना इतना जबरदस्त था कि कार चालक द्वारा बाइक सवारों को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया था। दुर्घटना में बाइक सवार मुन्ना राम बिंझिया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक उजित राम को गंभीर चोट आई है। सूचना पर जयनगर थाने से सहायक उपनिरीक्षक रघुवंश सिंह, वरुण तिवारी तत्काल दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया और दुर्घटनाकारित कार को जब्त कर लिया है। जयनगर पुलिस ने बताया कि कार चालक अंजनी कुमार सिंघल अपनी वाहन से नयनपुर में स्थित विद्या गैस एजेंसी में जा रहा था, तभी उक्त दुर्घटना घटित हो गई है। पुलिस द्वारा मामले में कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत जुर्मदर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Categorized in: