बिश्रामपुर। ग्राम पंचायत कुंजनगर व हर्राटिकरा से वाहन बुकिंग कराकर नेपाल के पशुपतिनाथ धाम का दर्शन करने गए युवकों से नेपाल में अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दो लाख तेरह हजार रुपए लूटकर फरार हो गए हैं। घटना से डरे व सहमे युवकों ने साहस जुटाकर काफी मशक्कत उपरांत पशुपतिनाथ के दर्शन कर तत्काल वहां से रवाना हो गए हैं। मारपीट व लूट के शिकार हुए युवकों ने मामले की शिकायत एम्बेसी में करना चाहा लेकिन फोन नहीं लगने से शिकायत भी दर्ज नहीं हो सका है। मारपीट व लूट के शिकार ग्राम पंचायत कुंजनगर निवासी बर्तन व्यवसायी हरीश राजवाड़े ने बताया कि गतदिनों 16 सितम्बर को अपने अन्य मित्र क्रमशः हंस कुमार, राजू प्रसाद, करम साय, विजय राजवाडे, विश्वनाथ व जोगेंद्र सिंह के साथ नेपाल के काठमांडू स्थित बाबा पशुपतिनाथ धाम के दर्शन हेतु निजी वाहन क्रमांक सीजी 15 ए 8390 बुक करके गए थे। उत्तरप्रदेश होते दूसरे दिवस  नेपाल के काठमांडू पहुंचे, तब वहां पर उन्हें एक टूरिस्ट गाइड ने अपने झांसे में लेकर सभी को अपने साथ लेकर होटल दिलाने की बात कहते हुए काठमांडू में किसी अज्ञात स्थान पर ले गया और वह उन्हें होटल में रुकने कहकर कुछ देर बाद उनके कमरे को बाहर से लॉक कर दिया। कुछ देर बाद कथित गाइड आरोपी अपने 15-20 हथियारबंद साथियों के साथ होटल पहुंचकर दहशत फैलाते हुए हथियार के दम पर युवकों के पास रखे हुए रकम व मोबाइल को लूट लिया। आरोपियों ने युवकों से 1.40 लाख रुपए नगद लूटने के बाद सभी पीड़ितों के मोबाइल का पासवर्ड खुलवाकर फोन पे से 73 हजार रुपए अपने एकाउंट में ट्रांसफर करा लिए हैं। घटना 17 सितम्बर की रात 8 से 9 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित हरीश राजवाड़े ने बताया कि आरोपियों द्वारा घटना का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी किया गया। लूटपाट के बाद सभी के मोबाइल को वापस कर धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। आरोपियों ने जाते समय पीड़ितों को पुलिस में शिकायत करने पर नेपाल से बाहर नहीं जा पाने की धमकी भी दिया है। पीड़ित युवक दहशत के बीच किसी तरह वहां रात बिताया और अल सुबह ही पशुपतिनाथ के दर्शन पश्चात वापस भारत के लिए रवाना हो गए हैं। लूटपाट के शिकार युवकों ने दूतावास को घटना की जानकारी देने फोन लगाया लेकिन संपर्क नहीं होने से  उनकी शिकायत दर्ज नहीं हो सकी है। पीड़ित हरीश राजवाड़े ने बताया कि उन्होंने केन्द्रीय राज्यमंत्री सरगुजा सांसद के पीए से सम्पर्क कर मदद लेने का प्रयास किया लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी, जिससे सभी निराश हैं। पीड़ित हरीश राजवाडे ने बताया कि आरोपियों ने हथियार का भय दिखाकर सभी के मोबाइल को वाईफाई से कनेक्ट कर उनके अलग-अलग मोबाइल फोन पे एकाउंट से अपने ऐक्सिस बैंक एकाउंट में मोहम्मद जहूर के खाते में 73 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराया है।लूटपाट व मारपीट की घटना से दहशत में आए लोगों ने मामले की शिकायत एसपी व कलेक्टर से किए जाने की बात कही है।युवकों ने पूरे मामले से क्षेत्रीय विधायक को भी अवगत कराया गया है। युवकों के पास घटना के बाद पैसे खत्म होने के बाद भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाडे ने पांच हजार रुपए भेजकर युवकों की मदद की है।

Categorized in: