सीतापुर:-धान मिसाई के दौरान थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 40 वर्षीय ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई।उक्त घटना के दौरान मृतक शराब के नशे में धुत था।इस हादसे में मृतक का शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया है।घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुँच गई है।
   उक्त घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम छोटे पुटुकेला तेलाइधार की है।जहाँ किसान मुकेश आ करिया बैगा के खलिहान में थ्रेसर मशीन से धान की मिसाई हो रही थी।तभी दोपहर के दो बजे वहाँ शराब के नशे में धुत महेश्वर उर्फ मजाना आ नुकसाय वहाँ पहुँचा।जहाँ उसने थ्रेसर से धान मिसाई कर रहे लोगो को बोला कि तुम्हे धान मिसाई करना नही आता।मैं तुम लोगों को थ्रेसर मशीन से धान मिसाई कैसे होता है करके दिखाता हुँ।इतना बोलते ही वो थ्रेसर मशीन से सटकर खड़े धान की फसल से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के ऊपर चढ़ गया।जैसे ही उसने ट्रॉली से धान की फसल थ्रेसर मशीन में डाला।उसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वो धान की फसल समेत थ्रेसर मशीन के अंदर जा समाया।वहाँ मौजूद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही थ्रेसर मशीन ने उसे पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था।जब तक लोग थ्रेसर मशीन बंद कर पाते मृतक का शरीर कई टुकड़ों में बंट चुका था।उसका पूरा शरीर पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया था।इस घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख मौके पर पहुँचे।जहाँ लोगो के सहयोग से बड़ी मशक्कत के बाद मृतक का शरीर थ्रेसर मशीन से बाहर निकाला गया।थ्रेसर मशीन से बाहर निकालने के बाद मृतक का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।जहाँ सुबह उसका पोस्टमार्टम किया जायेगा।
इस संबंध में थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है।घटना की वजह जानने पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।

Categorized in: