भारतीय सड़कों पर देखे जाने के कुछ दिनों बाद अप्रिलिया RS440 को विदेश में भी स्पॉट किया गया है। यह लगभग उत्पादन के लिए तैयार दिखती है। 2024 की शुरुआत तक घरेलू बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह ब्रांड का एंट्री-लेवल सुपरस्पोर्ट मॉडल है। भारत और विदेश में देखी गई दोनों बाइक कुछ मामूली कलर डिफरेंस को छोड़कर लगभग एक जैसी दिखती हैं। आइए अपकमिंग अप्रिलिया RS440 के न्यू स्पाई शॉट्स के माध्यम से सामने आई डिटेल्स के बारे में जानते हैं।

डिजाइन कैसी है?

भारत आ रहे अप्रिलिया RS440 के स्पाई शॉट्स के अनुसार RS440 उत्पादन के लिए तैयार है। डिजाइन की बात करें तो यह टू-व्हीलर RS660 से इंस्पायर लगती है। इसमें एलईडी हेडलाइट मिलती है। RS440 को मोटो गुज्जी स्टेल्वियो के साथ टेस्टिंग में देखा गया था, जिसके भारतीय बाजार में आने की कोई संभावना नहीं है।

17-इंच का व्हील

अप्रिलिया RS440 में क्लीनर डिजाइन के हित में एक अंडरबेली एग्जॉस्ट सिस्टम मिलता है। इसके हार्डवेयर की बात करें तो बाइक के फ्रंट में USD फोर्क्स और रियर में मोनो-शॉक दिया गया है। इसमें डुअल-चैनल एबीएस और 17-इंच का व्हील मिलता है।

भारत-बाउंड अप्रिलिया RS440 के पावरट्रेन

अप्रिलिया RS440 में 440cc पैरेलल-ट्विन लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो संभवतः 48bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम होगा। यह क्विक शिफ्टर के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगी। बाइक की टॉप स्पीड लगभग 180 किमी. प्रति घंटे होगी।

कीमत क्या होगी?

भारत-बाउंड अप्रिलिया RS440 बाइक अप्रैल 2024 के आसपास लॉन्च होगी। इसकी कीमत 4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। RS440 का मुकाबला अपकमिंग यामाहा ी, KTM RC390 और कावासाकी निंजा 400 से होगी।

Categorized in: