16 महीने तक पुलिस के चक्कर में फंसने की बात कहकर सब्जी विक्रेता से वसूला रुपये 

अंबिकापुर। शहर के गुदरी बाजार में सब्जी बेचने वाले शंकर प्रसाद गुप्ता, 52 वर्ष, निवासी बौरीपारा से विकास सोनी पिता उदित सोनी निवासी चांदनी चौक, बंगाली मैदान ने 25 लाख रुपये ठग लिए।

दरअसल, फरवरी 2024 में विकास सोनी ने शंकर गुप्ता को झांसा दिया कि सोना सस्ता है, अनामिका मैडम से दिलवा दूंगा, कहकर पहले 1 लाख नगद और 6 हजार रांची जाने का खर्चा लिया, फिर फोन करके कहा कि रांची में पुलिस ने पकड़ लिया है पैसा भेजो, और जेल का फोटो भी भेजा। इसके बाद डरा-धमका कर शंकर से फरवरी से सितंबर 2024 तक 15-16 लाख रुपये वसूल लिए। आरोपी ने अक्टूबर से दिसंबर 2024 के बीच अलग-अलग खातों में 7,03,810 रुपयेÓ और डलवाए। इस प्रकार कुल 25 लाख रुपये की ठगी की घटना को अंजाम दिया। सब्जी विक्रेता ने उक्त रकम स्वयं, रिश्तेदारों और बाहरी लोगों से मंगाकर दिया था। पैसे के लिये जब वह उसके घर जाता तो दोनों पति-पत्नि के द्वारा रांची पुलिस के पास उसका नाम लिखवाने की धमकी देते थे।

पुलिस-अधिवक्ता बनकर किया भयभीत

विकास सोनी ने अलग-अलग नंबरों से खुद को कभी मैडम, तो कभी कंपनी, एडवोकेट, रांची एसपी, दिल्ली ऑफिस से बात करना बताकर लाखों की ठगी को अंजाम दिया। इधर विकास सोनी की पत्नि सोना नहीं मिलने पर अपने शादी में चढ़ा हुआ सभी सोने का गहना देने का झांसा देकर उसे विश्वास में लेते रही। शंकर गुप्ता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने विकास सोनी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Categorized in: