\सूरजपुर। जिले में छोटे से विवाद से शुरु हुआ मामला बड़े खूनी वारदात मे बदल गया। रामानुजनगर थाना क्षेत्र में खेत में मूंगफली खाने की बात को लेकर दो रिश्तेदारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पिता-पुत्रों पर तेज रफ्तार बोलेरो चढ़ा दी। जिसमें दोनों बाप-बेटे उछलकर नीचे गिर गए। बेटा 1 मिनट तक छटपटाता रहा। थोड़ी देर बाद दोनों की जान चली गई। वहीं छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल है।

विवाद की वजह
तिवरागुड़ी निवासी त्रिवेणी रवि का छोटा बेटा करण रवि अपने खेतों की रखवाली के लिए गया था और खेत के किनारे बैठकर अपनी खेत से मूंगफली तोडकर खा रहा था। उसी वक्त उनके रिश्तेदार नर्मदा सोनवानी एवं उसके दोनों बेटे बोलेरो से अपने खेत के पास पहुंचे, उन्होंने भी अपने खेत में मूंगफली बोई थी। उन्हें लगा की करण रवि उनके खेत से मूंगफली उखाड़कर खा रहा था। इसी बात पर विवाद बढ़ने पर उन्होंने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। करण रवि को नर्मदा सोनवानी और उसके दोनों बेटों ने राड से पीटा और उसका फोन तोड़ दिया। बीच-बचाव के लिए आए करण रवि के पिता त्रिवेणी रवि एवं उसके भाई राजा बाबू से भी मारपीट की गई। इससे तीनों को चोटें आईं। तीनों ने इसकी सूचना रामानुजनगर थाने में दी।

थाने से लौट रहे पिता-पुत्रों को कुचला
जब त्रिवेणी रवि और उनके बेटे थाने से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे तो उनपर कई बार ओमप्रकाश एवं अन्य ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, पर किसी तरह वे बच गये। परंतु जब त्रिवेणी रवि और उनके बेटे घर के पास पहुंचे तो बोलेरो सवारों को मौका मिल गया और उन्होंने पीछे से तेज रफ्तार से बोलेरो उनपर चढ़ा दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पिता और बड़े बेटे की मौत, छोटा बेटा घायल
परिजनों ने तीनों को जिला अस्पताल सूरजपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने त्रिवेणी रवि (41 साल) एवं बड़े बेटे राजा बाबू (21 साल) को मृत घोषित कर दिया गया। करण रवि को सूरजपुर जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर रामानुजनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वे घटना के बाद भाग निकले

पुलिस ने फआईआर दर्ज कर जाँच शुरु की
रामानुजनगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूरजपुर में मूंगफली को लेकर रिश्तेदारी विवाद ने एक बड़ा खूनी रूप ले लिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है और स्थानीय लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।

 

 

Categorized in: