अंबिकापुर। कोतवाली थाना अंतर्गत 24 वर्षीय मूक-बधिर युवती के साथ अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। युवती के गर्भवती होने पर पता बड़ी बहन के मायके आने पर चला।

मूक-बधिर बहन ने इशारे में अपनी बड़ी बहन को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना के समय पीड़िता कुआं की ओर पानी लेने गई थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मजूबरी का फायदा उठाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। कोतवाली थाना पुलिस मामला दर्ज करके अग्रिम जांच, कार्रवाई कर रही है।

 

Categorized in: