बलरामपुर जिला मुख्यालय के दहेजवार बिट में अवैध लकड़ी तस्करों द्वारा वनरक्षक और सुरक्षा श्रमिक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में वनरक्षक की वर्दी भी फाड़ दी गई, और जातिगत गाली गलौज भी किया वहीं सुरक्षा श्रमिक पर भी हमला कर दिया वनरक्षक देवीलाल ने बताया की धरतीदामर गांव से मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ लोग अवैध रूप से लकड़ियों का परिवहन कर रहे हैं। जिसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को देते हुए वनरक्षक देवीलाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचते की फॉरेस्ट विभाग की गाड़ी देखकर तस्करों ने ट्रैक्टर से बांधा हुआ लकड़ी की रस्सी काटकर वाहन लेकर भागने लगे टीम ने तस्करों का पीछा किया परंतु तस्कर ट्रैक्टर खड़ा कर एक घर में घुस गए। जब उनको बाहर निकलने को बोला गया तब घर से केवल महिलाएं बाहर आईं और शोर मचाने लगीं। इसी दौरान तस्करों ने अचानक घर से निकले और टीम पर हमला कर दिया, जिससे वनरक्षक देवीलाल और सुरक्षा श्रमिक अजय यादव मामूली चोट आया और वनरक्षक का वर्दी फाड़ दिया गया उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर लेकर भागते वक्त तस्करों की पहचान रवि यादव, नंदकुमार यादव,अजय कुमार यादव,
राम प्रसाद के रूप में हुआ है वहीं
घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों और बलरामपुर थाने में दी गई है। और छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष बसंत कुजूर के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Categorized in: