अंबिकापुर। भाइयों के बीच हुए आपसी विवाद के बीच बनी खूनी संघर्ष की स्थिति के बीच घायल भाई की शहर के होलीक्रॉस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप एवं घटना के दौरान पहना गया कपड़ा पुलिस ने जप्त किया है।
टाटा पावर सोलर डिपार्टमेंट में काम करने वाले लव दुबे पिता रामजी दुबे 28 वर्ष ने गांधीनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह बौरीपारा शिकारी रोड में अपनी पत्नी के साथ रहता है। उसके माता, पिता के साथ मझला भाई कुश उर्फ छोटु उर्फ गौतम दुबे, छोटा भाई शुभम दुबे गांधीनगर मुक्तिपारा में रहते हंै। पिता किराना स्टोर में काम करते है। मझला भाई गौतम दुबे कारपेंटर का काम करता है और छोटा भाई शुभम मोबाइल दुकान में काम करता था। मां रीना दुबे 3-4 दिन पहले अपने काम से दिल्ली गई हैं। 04 मार्च को शाम करीब 06 बजे छोटा भाई शुभम दुबे उनके मोबाइल पर फोन करके बताया कि कुश उसके साथ मारपीट कर रहा है, जिस पर उन्होंने उसे वहां से हट जाने के लिए कहा और घर आने की बात कहते हुए वह स्वयं स्कूटी से मुक्तिपारा स्थित घर पहुंचा तो घर के सामने दरवाजे के पास काफी खून गिरा था। आसपास के लोगों ने बताया कि कुश उर्फ छोटु अपने भाई शुभम के साथ मारपीट करके भाग गया है। शुभम मारपीट से बेहोश हो गया था, जिसे पिता होलीक्रॉस अस्पताल लेकर गए थे। अपने पिता से फोन पर बात करके वह होलीक्रॉस अस्पताल पहुंचा, यहां इमरजेंसी में डॉक्टर मारपीट में आहत शुभम का इलाज कर रहे थे, उसके सिर, चेहरे में बहुत ज्यादा चोट आई थी, जिससे खून निकल रहा था। इलाज के दौरान 07.15 बजे शुभम की मृत्यु हो गई। लव दुबे ने पुलिस को बताया है कि उनका मंझला भाई मृतक कुश उर्फ छोटु के साथ हमेशा लड़ाई-झगड़ा करता था, जिस कारण वे अपने परिवार को लेकर अलग रहते हैं। रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं गांधीनगर थाना पुलिस ने मामले में अग्रिम जांच कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण करके गवाहों च स्वजन का बयान लेने के बाद आरोपी कुश उर्फ छोटू उर्फ गौतम दुबे 26 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने आपसी विवाद होने पर भाई से मारपीट करना स्वीकार किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, उप निरीक्षक रश्मि सिंह व नवल किशोर दुबे, आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह, जितेंद्र सिंह, धीरज सिंह सक्रिय रहे।

Categorized in: