अंबिकापुर में 4 मार्च को श्री सुदामा होटल, में आयोजित ब्राइडल शो बेहद सफल रहा, जिसमें छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से लगभग 150 से अधिक ब्यूटी पार्लर प्रोफेशनल्स ने भाग लिया। इस इवेंट में आए लोगों ने ब्यूटी एवं हेयर इंडस्ट्री के विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।
बॉलीवुड के मशहूर मेकअप आर्टिस्ट राजू ओरपे से मेकअप की बारीकियां सीखने का अवसर मिला, वहीं परमानेंट मेकअप आर्टिस्ट बिना जोशी ने अपने अनुभव साझा किए। छत्तीसगढ़ हेयर गुरु राज श्रीवास ने भी हेयर ट्रीटमेंट से जुड़ी अहम जानकारियां दीं।
ब्राइडल शो का मुख्य आकर्षण मेकअप आर्टिस्ट्स द्वारा अपने मॉडल्स को लाइव तैयार करना। सभी मेकअप आर्टिस्ट्स और अपने हुनर से सबको प्रभावित किया। इस प्रतियोगिता में फर्स्ट विनर – वर्षा गुप्ता बलरामपुर
सेकंड विनर – रीना भारती सीतापुर थर्ड विनर – रानी विश्वकर्मा अंबिकापुर को मिला इवेंट ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को एक मंच प्रदान करने और नई तकनीकों को सीखने का शानदार अवसर मिला और लकी ड्रॉ में चांदनी विश्वकर्मा अंबिकापुर विजेता रहीं।

Categorized in: