5 दिन में टीम प्रस्तुत करेगी अपनी जांच प्रतिवेदनसूरजपुर।

शिकायत के बाद हरकत में आये स्वास्थ्य विभाग ने मितानिनों के साथ हुई अभद्रता व मारपीट के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कपिल देव पैकरा ने मामले में मितानिनों से प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर जहां त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए यहां जिला अस्पताल में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ गरिमा सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यी जांच टीम का गठन किया है। उक्त टीम को पॉच दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। गठित जॉच समिति के द्वारा जॉचोपरान्त प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की बात कही गई है।
ज्ञात हो कि अपनी मांगों को लेकर 13 दिसंबर से जिले भर की मितानिन हडताल पर थीं। हडताल समाप्ति उपरांत शुक्रवार 20 दिसंबर की दोपहर काम मे वापसी की सूचना हेतु आवेदन देने 30-40 मितानिन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पहुंची थीं। इस दौरान आवक-जावक प्रभारी वाई. जे. लकडा, लेखापाल अपने शाखा में उपस्थित थे। तभी मितानिनों के द्वारा आवक-जावक प्रभारी को डाक दिये जाने के समय किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हुई जिसके बाद मितानिनों के द्वारा परिसर में ही हो-हल्ला होने लगा। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आने के बाद तत्काल मितानिनों के द्वारा बताया गया कि आवक-जावक प्रभारी वाई० जे० लकडा के द्वारा नशे की हालत में ड्यूटी कर रहे है। इसके पूर्व मितानिनों एवं आवक-जावक शाखा प्रभारी के बीच मारपीट की स्थिति आ गई थी जिससे मितानिनों में भारी आक्रोश था। घटना के संबंध में प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा मितानिनों से प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित लिपिक को कारण बताओ नोटिश जारी करते हुए जांच टीम गठित की गई है जिसके आधार पर आफॅ की कार्रवाई करने की बात कही गई है। आपको बता दें कि मारपीट की उक्त घटना में दो मितानिनों को चोटें भी आई है। जिसकी रिपोर्ट आहतों ने कोतवाली थाने में भी दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत लिपिक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है। जिसके लिए कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है।

Categorized in: