बिश्रामपुर। नगर के वीएम कालेज ऑफ नर्सिंग में एसएनए इवेंट और वीएम कार्नीवाल का आयोजन किया गया। जिसका समापन वीएम कार्नीवाल में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से हुआ। वीएम कालेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को चार ग्रुप क्रमशः रोजर्स ग्रुप, केलिस्टा ग्रुप, आरेंस ग्रुप एवं फ्लोरेंस ग्रुप में बांटा गया था। आज के कार्यक्रम के अतिथियों में गोपाल विद्रोही, विनय पांडेय, वेद प्रकाश मिश्र, गगनदीप सिंह बग्गा, रामलाल सोनी उपस्थित थे। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद आउटडोर गेम्स प्रारंभ किए गए थे। आउटडोर गेम्स अंतर्गत खो-खो प्रतियोगिता प्रारंभ की गई। अगले दिन चारों ग्रुप के मध्य रिले रेस, सेक रेस, 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, तवा फेंक एवं रस्सी खींच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में इन्डोर गेम्स आयोजित किए गए। इसके तहत मेंहदी, शतरंज, कैरम एवं स्टाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में अग्रवाल महिला मंडल बिश्रामपुर की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा अग्रवाल एवं पदाधिकारियों ने आनंद मेला का शुभारंभ कर सभी स्टालों का भ्रमण किया। कार्यक्रम के समापन दिवस को सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई, इसके तहत् फोक डांस प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस एवं टेलेन्ट हट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को उद्बोधित करते हुए वीएम कालेज ऑफ नर्सिंग के संचालक विजयराज अग्रवाल ने कहा कि कालेज प्रतिवर्ष की भांति शैक्षणिक टूर पर भारत भ्रमण पर जाते हैं। इस वर्ष भी कालेज के विद्यार्थी दिल्ली, अमृतसर, कुल्लू-मनाली की यात्रा पर जा रहे हैं। कार्यक्रम को उ‌द्बोधित करते हुए सभी अतिथियों ने कहा कि विद्यार्थियों ने अच्छे कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में वीएम कालेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य आदित्य सिंह एवं सभी प्राध्यापक सक्रिय रहे। प्रतियोगिता में कलिस्टा एवं ओरम्स ग्रुप संयुक्त रूप से प्रथम आए एवं रोजरस द्वितीय और फ्लोरेन्स ग्रुप तृतीय स्थान प्राप्त किए। कार्यक्रम की अंत में सभी अतिथियों क्रमशः गोपाल सिंह विद्रोही, विनय पांडेय, वेद प्रकाश मिश्र, गगनदीप सिंह बग्गा, रामलाल सोनी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Categorized in: