अंबिकापुर। हत्या के मामले में बतौली थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके घटना में प्रयुक्त लकड़ी का फारी बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक 8 दिसम्बर को रात करीब 8 बजे सनमुनी नामक महिला के साथ घर के बाहर पति ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें उसे सिर में अन्दरूनी चोट आई थी। ईलाज दौरान सीतापुर अस्पताल में वह दम तोड़ दी थी। सीतापुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही थी। घटनास्थल जॉच दौरान पुलिस ने पाया कि 08 दिसम्बर की रात को पहल राम अपनी पत्नी मृतिका सनमुनी से शराब पीने के लिए पैसा मांगा, लेकिन वह इंकार कर दी। रुपये नहीं देने के कारण आरोपी पति ने अपनी पत्नी सनमुनी के साथ मार पीट की घटना को अंजाम दिया था और उसके सिर को दिवार से टकरा दिया। इसके बाद लकड़ी के फारी से चेहरा एवं कंधा में चोट पहुंचाया था, 10 दिसम्बर को सीतापुर अस्पताल में महिला की मौत हो गई। मामले में प्रार्थी राम कोरवा की रिपोर्ट पर थाना बतौली में धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी पहल राम पिता स्व. बंधन राम 40 वर्ष निवासी बिरीमकेला पटेलपारा को गिरफ्तार करके पुलिस पूछताछ की और लकड़ी के फारी को जप्त किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक अशोक शर्मा, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, आरक्षक राजेश खलखो, मुरलीधर यादव, देवनाथ भगत, नवीन खलखो, भगलू राम पैंकरा एवं महिला आरक्षक मेरी क्लारेट तिर्की शामिल रहे।

Categorized in: