अंबिकापुर। प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की तस्करी के मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने 01 आरोपी के पास से 80 नग प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन जप्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जप्त प्रतिबंधित इंजेक्शन की कीमत लगभग 50 हजार रुपये है।
जानकारी के मुताबिक 13 दिसम्बर को थाना गांधीनगर पुलिस टीम पेट्रोलिंग में निकली थी, इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी करके महुआपारा चर्च ग्राउंड बर्मा बाड़ी से पकड़ा और हाथ में रखे झोले रखा इंजेक्शन बरामद किया। पूछताछ में आरोपी भूषण बेक 30 वर्ष निवासी महुआपारा थाना गांधीनगर संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। आरोपी के विरुद्ध धारा 22 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, आरक्षक अतुल सिंह, बृजेश राय, अरविंद उपाध्याय, मनीष सिंह, ऋषभ सिंह सक्रिय रहे।

Categorized in: