बिश्रामपुर। नगर पंचायत बिश्रामपुर क्षेत्र के प्राथमिक शाला ग्लोब स्कूल व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शिवनंदनपुर भवन के समीप शराब की बोतल होने से आमजन में नाराजगी व्याप्त है। अव्यवस्था ने स्वच्छता अभियान की कलई भी खोलकर रख दी है। गौरतलब है कि नगर पंचायत बिश्रामपुर क्षेत्र के प्राथमिक शाला ग्लोब स्कूल व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शिवनंदनपुर भवन के समीप नशेडियों द्वारा प्रतिदिन शराब की बोतलों को करीब 20 मीटर की दूरी पर फेंक दी जाती है। ऐसी स्थिति में यहां पर अध्ययन करने आने वाले छात्रों पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि स्वच्छता अभियान के नाम पर शासन द्वारा यूं तो लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं लेकिन मैदानी स्तर पर स्थिति कुछ और ही बयां करती दिखाई पड़ रही है। स्वच्छता एजेंसी द्वारा यहां पर साफ सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया जा रहा है। आमजन द्वारा संबंधित अधिकारियों से शिक्षा के मंदिर के आसपास बेहतर साफ सफाई कराए जाने की मांग की गई है।

Categorized in: