राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर
बलरामपुर थाना क्षेत्र के बड़की महरी गांव में धान की मिसाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान कृष्ण सिंह के ट्रैक्टर के इंजन में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते थ्रेसर और धान के खलिहान तक फैल गई। घटना बड़की महरी गांव का है जहां किसान के खलिहान में धान की मिसाई चल रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग पहले ट्रैक्टर के इंजन में लगी और फिर थ्रेसर को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया है हालांकि, आग लगने से ट्रैक्टर और थ्रेसर पूरी तरह  जल चुका है
इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

Categorized in: