बिश्रामपुर। ग्राम पंचायत सिलफिली में स्थित छात्रावास के राशन का गोलमाल किए जाने पर कलेक्टर को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की गई है। कलेक्टर को दिए ज्ञापन में सिलफिली गांव के लोगों द्वारा उल्लेख किया गया है कि प्री. मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास सिलफिली में पदस्थ छात्रावास अधीक्षक तनय सिंह द्वारा 27 नवंबर 2024 की सायं 5 बजे बच्चों के लिए पीडीएस से प्राप्त चावल जो कि प्रति माह 15 बोरी के आस-पास आता है, जिसे कथित रूप से पीडीएस दुकान से ही चावल को बेच दिया गया है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि ग्रामीणों को जब उक्त मामले में शंका हुई तब छात्रावास के कर्मचारी एवं बच्चों से पूछा गया तो उनके जानकारी दी गई कि 4 दिसंबर 2024 तक कोई पीडीएस के चावल की बोरी छात्रावास में नहीं आया है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि छात्रावास अधीक्षक तनय सिंह द्वारा स्कूल लगने के बाद बैरक को ताला बंद कर दिया जाता है, चूंकि मौसम के उतार चढ़ाव की वजह से छोटे-छोटे बच्चों को बुखार एवं स्वास्थ्य अचानक खराब होने पर स्कूल से जल्दी आने उपरांत बच्चों को बाहर ही रहना पड़ता है। अस्वस्थ्य छात्र अगर सायं 4 बजे तक बाहर रहे तो उस पर क्या असर होता है। कई बार ग्रामीण एवं आसपास के लोगों द्वारा ऐसा दृश्य देखा जा चुका है। ज्ञापन में ग्रामीणों द्वारा छात्रावास अधीक्षक तनय सिंह के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है।

Categorized in: