दतिमा मोड़/सूरजपुर(अनुप जायसवाल)- अक्सर एक कहावत हमने कई दफ़े सुनी है कि खुदा के घर मे देर है अंधेर नही, और यह कहावत आज बगिया डाड़ गाँव की पानी की समस्या का निवारण होने से सत्य भी साबित हुआ।

क्षेत्रीय युवा पत्रकार ने बगिया डाड़ गाँव की 30 सालो की समस्या को प्रसाशन के सामने रखा और ज़मीनी स्तर पर जा कर बगिया के निवासियों से रूबरू भी हुए जिससे उन्हें परिस्थिति को समझने में आसानी भी हुई, प्रसाशन ने भी इस खबर के फैलते ही बगिया डाड़ गाँव की समस्या को कलेक्टर सूरजपुर दीपक सोनी ने संज्ञान में लिया और बोरवैल भेज कर उनकी 30 सालो की लंबी समस्या का अंत किया, और प्रशासन का ध्यान समस्याओं, जैसे बगिया डाड़ गाँव मे पानी की समस्या का निवारण हुआ ठीक उसी तरह वो बगिया गाँव के निवासी अब इस आस में है कि उनकी बिजली की समस्या का भी जल्द से जल्द निवारण होगा। आज कलेक्टर दीपक सोनी महोदय के प्रयासों से ये काम सम्भव हो पाया जिन्होंने ने इस क्षेत्र के लिए जल की समस्या का समाधान किया ऐसे बेहतर कार्य के लिए सभी ग्रामीणों ने कलेक्टर महोदय का धन्यवाद दिया और कलेक्टर महोदय ने उस गाँव सभी समस्याओ के निराकरण हेतु आश्वसान भी दिया।

पूर्व में प्रकाशित खबर पर एक नजर..

https://www.cgfrontline.com/2020/04/19/815/

Categorized in: