अंबिकापुर। अवैध महुआ शराब बिक्री के मामले में थाना मणीपुर, लुन्ड्रा, सीतापुर एवं चौकी रघुनाथपुर द्वारा अभियान चलाकर 05 प्रकरण में 26.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त करके आबकारी एक्ट के तहत 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जप्त महुआ शराब की अनुमानित कीमत लगभग 3075 रुपये है। सर्वधिक जप्ती के मामले में थाना लुन्ड्रा के 01 प्रकरण में 15 लीटर महुआ शराब आरोपिया के कब्जे से पुलिस ने बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक पार्वती पैकरा 42 वर्ष निवासी झेराडीह थाना लुंड्रा के कब्जे से 15 लीटर अवैध महुआ शराब कीमत लगभग 1500 रुपये जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा है। चौकी रघुनाथपुर के प्रकरण में कुलन राम 43 वष निवासी लमगांव चौकी रघुनाथपुर के कब्जे से 4.5 लीटर महुआ शराब कीमत लगभग 675 रुपये जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (1)क आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है। थाना सीतापुर के प्रकरण में आरोपी विवेक अजगले 23 वर्ष निवासी गुतुरमा थाना सीतापुर के कब्जे से 02 लीटर अवैध महुआ शराब, दूसरे प्रकरण में अमन अजगले 31 वर्ष निवासी गुतुरमा थाना सीतापुर के कब्जे से 02 लीटर, थाना मणीपुर ने विमला देवी 46 वर्ष निवासी मठपारा के कब्जे से 03 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया। सभी मामलों में पुलिस ने आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई में उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक चंद्रप्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक नामुल राम सक्रिय रहे।

Categorized in: