10 वर्ष के अंतराल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा
अंबिकापुर। नवम्बर के मध्य में उत्तर भारत से निर्वाध रूप से आ रही शुष्क उत्तरी-पश्चिमोत्तरी हवाएं अब उत्तरी छत्तीसगढ़ को कंपकपाने लगी हैं। सोमवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज हुआ है। पिछले 4-5 दिनों से इस अंचल में शुष्क वायु प्रवाह व वायुमंडलीय नमी की कम होती मात्रा के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हुई है। सोमवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो वर्तमान सीजन का अब तक का न्यूनतम है। नवम्बर के प्रारंभिक 18 दिनों के न्यूनतम तापमान के आंकड़ों में 10 वर्ष के अंतराल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा है। पिछली बार वर्ष 2014 में 17 नवम्बर को 9.9 और 18 नवम्बर को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम विभाग के द्वारा नवम्बर 2024 में हाल के चार दिनों में दर्ज किए गए तापमान पर नजर डालें तो 14 नवम्बर को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस, वर्षा 0.0 मिमी, 16 नवम्बर को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस, वर्षा 0.0 मिमी, 15 नवम्बर को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस, वर्षा 0.0 मिमी, 18 नवम्बर को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 09.7 डिग्री सेल्सियस, वर्षा 0.0 मिमी, 17 नवम्बर को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस व वर्षा 0.0 मिमी दर्ज किया है।

Categorized in: