अंबिकापुर। अवैध रेत परिवहन पर सख़्ती से नियंत्रण हेतु 12 नवम्बर को थाना लखनपुर पुलिस एवं खनिज टीम द्वारा थाना लखनपुर स्थित जजगा रेड़ नदी से अवैध रेत परिवहन करने वाले वाहनों पर सख़्ती से कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरे 06 टीपर, ट्रैक्टर वाहनों को जप्त किया है। उपरोक्त वाहन अवैध रेत परिवहन कर रहे थे। रेत परिवहन करने वाले वाहन चालकों में कवरु 27 वर्ष निवासी बाकिरमा थाना मणीपुर के कब्जे से अवैध रेत से भरा वाहन क्रमांक सीजी 15 डीएक्स 3116 जप्त किया गया। वाहन मालिक के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर वाहन चालक द्वारा उपरोक्त वाहन आकाश जायसवाल निवासी अम्बिकापुर का होना बताया। दूसरे वाहन चालक अर्जुन 25 वर्ष निवासी बाकीपुर गांधीनगर के कब्जे से अवैध रेत से भरा सोल्ड अशोक लीलेण्ड वाहन जप्त किया गया है। वाहन मालिक लिंकसाय राजवाड़े निवासी परसोड़ी की है। अन्य मामलों में धन्नू राम 30 वर्ष निवासी फुलडिहा थाना गांधीनगर के कब्जे से अवैध रेत से भरा टीपर क्रमांक सीजी 15 ईए 4891 जप्त किया गया, वाहन मनोज कुशवाहा निवासी अम्बिकापुर, वाहन चालक शिवचरण 52 वर्ष निवासी उदयपुर ढाब थाना मणीपुर के कब्जे से अवैध रेत से भरा सोल्ड अशोक लीलेण्ड वाहन जप्त किया गया, वाहन मालिक नितेश गुप्ता अम्बिकापुर, प्रेम 35 वर्ष निवासी मेंड्राकला थाना मणीपुर के कब्जे से अवैध रेत से भरा सोल्ड अशोक लीलेण्ड वाहन जप्त किया गया, वाहन चालक द्वारा उपरोक्त वाहन नितेश गुप्ता अम्बिकापुर का होना बताया गया है। एक अन्य प्रकरण में आरोपी वाहन चालक मौक़े से फरार हो गया। मौक़े से खनिज एवं पुलिस टीम द्वारा अवैध रेत से भरा सोल्ड महेंद्र ट्रैक्टर जप्त किया गया हैं। उपरोक्त वाहन चालकों से अवैध रेत से भरे 06 टीपर, ट्रैक्टर कों जप्त किया गया हैं एवं मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में खनिज सुपरवाइजर सुरेश सिंह ठाकुर, थाना लखनपुर से उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, प्रधान आरक्षक प्रवीणचंद तिवारी, प्रधान आरक्षक विजय राज सिंह, आरक्षक दशरथ राजवाड़े, अमरेश दास, श्याम सुन्दर एवं खनिज टीम के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

Categorized in: