आक्रोशित लोगों ने लगाई स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग

अंबिकापुर। बुधवार को देर शाम दरिमा मुख्य मार्ग पर ग्राम कंठी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक और स्कूटी सवारों को रौंद दिया, मौके पर दोपहिया वाहन में सवार एक की मौके पर मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो में आग लगा दी, जिससे स्कॉर्पियो वाहन धू-धू कर जल गया। गम्भीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, यहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत होने की खबर है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार अंबिकापुर दरिमा मार्ग में ग्राम कंठी में कुछ देर पूर्व करजी ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने स्कूटी और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, स्कॉर्पियो वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक में एक का नाम रमेश प्रजापति बताया जा रहा है, जो ग्राम करजी का रहने वाला है। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाकर भर्ती कराया गया है, जहां इनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इधर घटना के बाद ग्राम कंठी में गुस्साए ग्रामीणों के द्वारा वाहन में तोड़फोड़ करने के साथ ही आग लगा दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहनों में ठोकर मारने के साथ मेडिकल स्टोर गए एक व्यक्ति को भी स्कार्पियो वाहन के चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Categorized in: