रायपुर – प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो गये हैं। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल के बाहर गोली चली है। बताया जा रहा है कि आदतन अपराधी के ऊपर दो राउंड गोली चलाई गई है। गोली से घायल युवक शेख साहिल जेल में बंद अपने भाई से मिलने गाया था।

मुलाकात के बाद वह बाहर निकला। तभी दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। युवक की गर्दन में गोली लगी है। जानकारी मिली है कि शेख साहिल आदतन बदमाश है। घायल को रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिजनों से जानकारी मिली है कि आपसी रंजिश के चलते गफ्फार के द्वारा हमला कराया है। जानकारी मिली है कि किसी शानू नामक युवक के द्वारा गोली चलाई गई है। साहिल का भाई जेल में बंद है। इसके चलते उसका पूरा परिवार सोमवार 4 नवंबर को उससे मिलने गया था।मुलाकात के बाद जब ये लोग बाहर निकले तो एक युवक साहिल से बात करने लगा। तभी पास में खड़े दूसरे युवक ने उस पर गोली चला दी। ये लोग लगभग 8 से 10 लोग थे। हमले के बाद सभी फरार हो गए।

Categorized in: