रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- ग्राम पंचायत आरागाही में बने कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती 6 मरीजों को आज छठवें दिन भर्ती करने के बाद डिस्चार्ज किया गया इस दौरान विकास खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कैलाश ,डॉ शरद गुप्ता सहित स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा ताली बजाकर हौसला अफजाई की गई वही स्वस्थ हुए मरीजों ने भी स्वास्थ्य विभाग का धन्यवाद किया।

                         गौरतलब है कि नगर के वार्ड क्रमांक 11 के व्यवसायी के कोरेना पॉजिटिव होने के बाद आरागाही कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती किया गया था वही पांच अन्य मरीजों को भी भर्ती किया गया था जिन्हें आज भर्ती करने के छठवें दिन डिस्चार्ज किया गया। सभी मरीजों के कोरेना पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद दुबारा सबका जांच  थ्रुनट से जांच जिला चिकित्सालय बलरामपुर में किया गया यहां का रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सभी को डिस्चार्ज किया गया मरीजों के डिस्चार्ज होने के दौरान विकासखड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कैलाश डॉ शरद के द्वारा ताली बजा कर सभी का हौसला अफजाई किया गया वहीं मरीजों ने भी स्वास्थ विभाग का धन्यवाद किया।

Categorized in: