मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! कोरिया जिले के विकासखंड मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के हाई स्कूल ग्राउंड में हर वर्ष 26 जनवरी और 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है! लेकिन 74 साल में पहली बार स्कूल ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के दिन सन्नाटा पसरा रहा कोरोना महामारी के कारण ब्लॉक मुख्यालय स्तर पर सार्वजनिक ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया जिससे लोगों में एवं छात्र-छात्राओं में निराशा के भाव देखे गए ! कोरोना महामारी के कारण शासन के निर्देश पर ब्लॉक मुख्यालय स्तर पर 74 साल में पहली बार सार्वजनिक ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया !

Categorized in: