मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! 74 वे॑ स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शहर में स्थित विभिन्न शैक्षणिक स्थानों सहित शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ ! स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर नेत्रहीन विद्यालय में ध्वजारोहण गुलाब कमरों उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण(राज्यमंत्री) के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय समिति के चंद्रकांत चावड़ा प्राचार्य संतोष चढ़ोकर, राकेश गुप्ता, संतोष पाण्डे, गोपाल तिवारी, प्रतिभा, मालिकराम, मुकेश, सुरेश , राज्य मंत्री के जिला प्रतिनिधि रणजीत सिंह सहित अन्य जन उपस्थित रहे। इस दौरान राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने वर्तमान में संस्था की आवश्यकता के अनुसार एक वाहन प्रदान करने व संस्था संचालन में हर सम्भव सहायता प्रदान करने की बात कही।
सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने लिटिल मिलेनियम प्ले स्कूल मनेन्द्रगढ़ का फीता काटकर शुभारंभ किया साथ ही दीप प्रज्वलित कर तिरंगा झंडा फहराया! इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी तिवारी, सहित सम्मानीय पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण व विद्यालय परिवार उपस्थित रहा!


शासकीय कार्यालयों में भी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ध्वजारोहण किया गया ! नगर पालिका कार्यालय परिसर एवं नगरपालिका के जल प्रदाय गृह में नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश सिंह सांसद प्रतिनिधि राजकुमार जैन सुरेंद्र सिंह मखीजा नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी सहित समस्त पार्षदगण व नगर पालिका के कर्मचारी अधिकारी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे !
वन परिक्षेत्राधिकारी कार्यालय में वन परीक्षेत्र अधिकारी एम डी फारुकी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ! लोक निर्माण विभाग कार्यालय में कार्यपालन अभियंता श्री मिंज के द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे ! पीएचई अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में अनुभवी अधिकारी श्री सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया ! इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ! शहर में स्थित अन्य शासकीय कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया !

Categorized in: