मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के हृदय स्थल पर बने श्री राम मंदिर प्रांगण में वीर शहीदों की याद में बने जय स्तंभ प्रांगण में कुरोना 19 नियमों को पालन करते हुए मार्क्स और दूरी बनाए रखते हुए संघ के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया एवं उपस्थित जनों द्वारा राष्ट्रगान का वाचन किया गया ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम पत्रकारों व विजय नर्सरी स्कूल के अध्यापक गणों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा जय स्तंभ धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों द्वारा जय स्तंभ के समीप पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात गरिमा में माहौल में संघ के जिला अध्यक्ष मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित जनों द्वारा राष्ट्रगान का पठन किया गया।
इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय चतुर्वेदी ने उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कोविड-19 की देशव्यापी करोना जैसी महामारी से बचने के लिए शासन द्वारा दिए गए निर्देशों को पालन करने की बात कही। क्योंकि हम सुरक्षि तो देश सुरक्षित रहेगा।
कार्यक्रम में संघ के उपाध्यक्ष रफीक मेमन ,ब्लॉक अध्यक्ष शुद्धूलाल वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सोनी ,विनीत जायसवाल ,मनीष रैकवार ,चरणजीत सिंह सलूजा ,नरेंद्र अरोड़ा, धीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, संतोष जैन ,भूषण अग्रवाल, मलिक, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव ,संदीप दुआ सत्य प्रकाश वर्मा ,सीरिल दास, इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक व पत्रकार एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Categorized in: