अंबिकापुर। आर्केस्ट्रा देखने के लिए जाने निकले बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गए। दुर्घटना में तीनों को चोटें आई थी। दो घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, इनमें से एक की रास्ते में ही मौत हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक जशपुर जिला के मनोरा थाना अंतर्गत ग्राम टेम्पू निवासी सुजल कुमार भगत पिता हीरालाल भगत 18 वर्ष और गांव का ही गौरव भगत व अमनदीन लकड़ा, तीनों एक बाइक में सवार होकर ग्राम कुनकुरी में आर्केस्ट्रा देखने के लिए जा रहे थे। रास्ते में आस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राडीपा ग्वालेन सरना के पास तीनों अनियंत्रित होकर गिर गए। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करने पर सुजल और गौरव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के आपातकालीन चिकित्सा परिसर में लाया गया, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने सुजल कुमार भगत को मृत घोषित कर दिया, गौरव का उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।

Categorized in: