आर्केस्ट्रा नाइट प्रोग्राम में ड्यूटी दौरान लापरवाही और अनुशासनहीनता पर कार्रवाई
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मणगढ़ में आर्केस्ट्रा नाइट प्रोग्राम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लगाई गई ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता प्रधान आरक्षक और नगर सैनिक को भारी पड़ी। ड्यूटी के दौरान इनका स्टेज पर प्रोग्राम दे रही लड़कियों को बुलाने सहित अन्य शर्मसार करने वाले कृत्य का वीडियो वायरल हुआ था। इसे पुलिस अधीक्षक सरगुजा में संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई की है।
बता दें कि थाना उदयपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मणगढ़ में बीते 17 अक्टूबर को आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रधान आरक्षक 977 देवनारायण सिंह एवं नगर सैनिक क्रमांक 315 का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जो समाचार की सुर्खियां बनी थी। वायरल वीडियो को पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल ने संज्ञान में लिया था। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगी ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक एवं नगर सैनिक के द्वारा किए गए आचरण को लापरवाही एवं अनुशासहीनता के साथ ही छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत कदाचार पाए जाने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत प्रधान आरक्षक क्रमांक 977 देवनारायण सिंह थाना उदयपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में प्रधान आरक्षक का मुख्यालय रक्षित केन्द्र, अंबिकापुर रहेगा, इस अवधि में इन्हें नियमानुसार गुजारा भत्ता देय होगा। नगर सैनिक नीरज साहू को तत्काल प्रभाव से मूलत: सेनानी, नगर सेना कार्यालय अंबिकापुर वापस किया गया है।

Categorized in: