संभागायुक्त ने पुलिस के प्रतिवेदन पर पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत दिया आदेश
अंबिकापुर। अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री एवं तस्करी में लगातार संलिप्त रहने वालों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ऐसे 03 लोगों को जेल भेजा है। संबंधित आरोपी अपराध घटित करने के बाद जमानत का लाभ लेकर पुन: नशीले पदार्थों के अवैध काम में शामिल हो जाते थे।
जिले में अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल द्वारा ऐसे कार्यों में संलिप्त आदतन अपराधियों के पुराने रिकार्ड को खंगालने के निर्देश दिए हैं, जो अवैध मादक पदार्थ आम लोगों को उपलब्ध कराने के साथ युवाओं को नशे की ओर अग्रसर करने में लगे हैं। इनके विरुद्ध पीआईटी एनडीपीएस एक्ट 1988 की धारा (3) के अंतर्गत डिटेंशन की कार्रवाई कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने क्षेत्र अंतर्गत के ऐसे आदतन अपराधी जो निरंतर अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त रहते हैं और शहर में स्वच्छंद रहकर अनैतिक गतिविधियों के कारण समाज के लिए अहितकर साबित हो रहे हैं, ऐसे 03 लोगों के विरुद्ध पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करके इस्तगासा, प्रतिवेदन तैयार किया गया। प्रकरण सक्षम प्राधिकारी संभागायुक्त सरगुजा संभाग के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। प्रकरणों में संभागायुक्त द्वारा विचारोपरांत स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ व्यापार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 10 के तहत कार्रवाई की है और अंबिकापुर के राजू नामदेव पिता रामप्रसाद नामदेव 50 वर्ष निवासी ब्रम्हपारा, ओम प्रकाश नामदेव पिता स्व. नकुल नामदेव 57 वर्ष निवासी सत्तीपारा दीवान तालाब के पास व आशा नामदेव उर्फ आशा पाण्डेय पति राजू पाण्डेय 52 वर्ष निवासी ब्रम्हपारा घसियापारा को 03 माह के लिए जेल हिरासत में निरुद्ध करने हेतु आदेशित किया है।
अपराधियों के विरूद्ध दर्ज मामले
0 राजू नामदेव के विरुद्ध पूर्व में एन.डी.पी.एस. एक्ट के छह प्रकरण अपराध क्रमांक 276ध्05 धारा 8, 21, अपराध क्रमांक 789/05 धारा 8,21, अपराध क्रमांक 124/07 धारा 8,21, अपराध क्रमांक 530/07 धारा 8,21, अपराध क्रमांक 85/14 धारा 22 (बी) व अपराध क्रमांक 249/19 धारा 21 (बी) दर्ज हैं।
0 ओम प्रकाश नामदेव के विरुद्ध पूर्व में तीन एन.डी.पी.एस. एक्ट के मामले अपराध क्रमांक 68/07 धारा 20(बी), अपराध क्रमांक 63/23 धारा 20(बी) व अपराध क्रमांक 379/23 धारा 20(बी) कायम है।
0 आशा नामदेव के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. के 5 मामले अपराध क्रमांक 367/2000 धारा 22, अपराध क्रमांक 755/05 धारा 8,21, अपराध क्रमांक 129/07 धारा 8,21, अपराध क्रमांक 186/13 धारा 22 व अपराध क्रमांक 621/21 धारा 21 (बी) कायम है।

Categorized in: