अंबिकापुर। सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगद 10 हजार रुपये और लगभग 50 हजार रुपये से अधिक का जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज कराई गई है, जिस पर पुलिस मामले की जांच में लगी है।
अनुशरण खेस्स पिता मरटिन खेस्स निवासी बधियाचुआं ने पुलिस को बताया है कि बीते 4 से 6 अक्टूबर के बीच घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने का दो सेट कान का जेवर, चांदी का दो सेट पायल, बच्चे का पायल और चांदी का चूड़ी, दो सेट सोने का मंगलसूत्र, बच्चे का नया साइकिल, एलईडी टीबी, मोबाइल, कपड़ा, ब्लेजर, पैन्ट सर्ट, साड़ी, बच्चे का कपड़ा सहित अन्य सामान और बॉक्स में रखा 10 हजार रुपये चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर पुलिस जांच में जुटी है।

Categorized in: