नौकरी दिलाने का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सेवा निवृत्त रेंजर हीरालाल सेन गिरफ्ता

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । एमसीबी जिले के पोंड़ी थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में सेवा निवृत्त रेंजर हीरालाल सेन सहित सहयोगी पत्रकार मुश्ताक कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि मामले का एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है । मामले में पोंड़ी पुलिस सेवा निवृत्त रेंजर हीरालाल सेन सहित सहयोगी पत्रकार मुश्ताक कुरैशी व प्रदीप के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर भादवि की धारा 363, 366, 376 (2) (ढ़), 34 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 04, 06 के तहत मामला कायम कर मामले को जांच कार्यवाही में लिया है । मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता दिनांक 19.09.2024 को थाना पोड़ी में उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसके मौसा का लड़का प्रदीप चक्रधारी तथा उसका दोस्त पोड़ी निवासी तथाकथित पत्रकार मुश्ताक कुरैशी वन विभाग में नौकरी लगाने का प्रलोभन देकर वन विभाग के अधिकारी से मिलाने का झांसा देकर इसे दिनांक 06.01.2019 को फोन कर मनेन्द्रगढ़ बुलाये और पीड़िता के मनेन्द्रगढ़ पंहुचने पर प्रदीप तथा मुश्ताक कुरैशी इसे वन विभाग के अधिकारी हीरालाल सेन से मिलवाए और हीरालाल सेन के महेन्द्रा मेराजो कार में बैठाकर बैकुण्ठपुर ले गए जहां झुमका बांध के पास के एक कमरे में ले जाकर प्रदीप और मुश्ताक इसे और हीरालाल सेन को कमरे में छोड़कर कमरा बंद कर चले गये पीड़िता उस समय नाबालिग थी । हीरालाल सेन वहां पर पीड़िता के साथ उसे नाबालिग जानते हुए भी उसके मर्जी के विरुद्ध गलत काम (बलात्कार) कर उसका मोबाइल से वीडियो बना लिया। उसके बाद लगातार वीडियो वायरल करने का धमकी देकर अलग अलग स्थानों में इसके साथ जबरन बुलाकर बलात्कार किया।अंतिम बार हीरालाल सेन 11.06.2024 को बैकुण्ठपुर में बुलाकर एक कमरे में पीड़िता का बलात्कार किया शिकायत किए जाने रिपार्ट पर थाना पोड़ी में अपराध क्रमांक 132 / 24 धारा 363, 366, 376 (2) (ढ़), 34 भादवि व पॉक्सो एक्ट की धारा 04, 06 के तहत मामला कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को जांच कार्यवाही में लिया गया है ।

Categorized in: