अम्बिकापुर – जिला सर्विलेंस अधिकारी ने बताया है कि सरगुजा जिले में 10 अगस्त शाम 5ः35 बजे तक 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टी हुई है। 2 मरीज अम्बिकापुर के चांदनी चौक, एक-एक मरीज केदारपुर, ब्रहम रोड, घुटरापारा एवं कृष दक्ष क्वारेंटाईन सेन्टर तथा एक-एक मरीज बतौली बेलकोटा तथा सीतापुर के हैं। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर में 24 मरीज, साई हॉस्टल में 6 मरीज तथा एम्स रायपुर में 4 मरीज भर्ती है। जिले में अब तक 265 पॉजिटिव केस मिले हैं जिनमें से 229 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं। सोमवार को 236 संदिग्धों का आरटीपीसीआर जांच हेतु सैम्पल लिया गया है ।

कोरोना से जंग जीतकर 3 व्यक्ति लौटे घर
संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कालेज के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया है कि तिवारी बिल्डिंग केदारपुर निवासी 30 वर्षीय पुरुष, दर्रीपारा मणिपुर निवासी 65 वर्षीय पुरुष और टाईमआउट कालोनी निवासी 54 वर्षीय पुरुष को सैंपल लेने के 15 दिन तथा लक्षण रहित होने पर आज डिस्चार्ज किया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 10 अगस्त की स्थिति में 27 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। सरगुजा जिले के 17 और बलरामपुर के 10 मरीज हैं जिसमें 6 महिला, 14 पुरुष, 6 बालक और 1 बालिका शामिल हैं। अब तक कोविड अस्पताल में कुल 398 कोरोना मरीज भर्ती किये गए हैं जिनमें से 364 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर वापस लौट गए हैं तथा 7 मरीज को रिफर किया गया है। कोविड-19 वार्ड में भर्ती 7 मरीज माईल्ड सिम्पटम हैं। बाकी सभी मरीज एसिम्पटोमेटिक हैं। भर्ती मरीजों में 1 को उच्च रक्तचाप,मधुमेह और गठिया, 1 को उच्च रक्तचाप तथा 1 को मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है ।

Categorized in: