अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी,  कोरंधा थाना अंतर्गत हत्या के मामले में पत्नी के हत्यारे पति को कोरंधा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड में जेल भेजने में सफलता हासिल की हैं।

कोरंधा पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की हरियर राम पिता मन्नू राम जाति भुईहर उम्र 35 वर्ष भगवानपुर निवासी ने दिनांक 17.09.2024 दिन मंगलवार को थाना कोरंधा में आकर मौखिक मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि गांव में चर्चा हो रही है कि श्रवण भुईहर के घर कुछ गड़बड़ है तब मै श्रवण के घर जाकर देखा तो उसकी पत्नि मंगरीता जो कपडा से ढका हुआ था। ढका कपडा हटाकर देखा तो मंगरीता मृत हालत में चित पडी थी। रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 18/2024 धारा 194 बी.एन.एस.एस. कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही में लिया गया. तथा शव का पीएम कराया गया। पीएम कर्ता डांक्टर द्वारा शार्ट पी.एम. रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु गला दबाकर हत्या करना बताया गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक -26/2024 धारा 103 बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय , अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इमानुवेन लकड़ा कुसमी के दिशा निर्देशन में संदेही मृतिका मंगरीता के पति श्रवण कुमार को अभिरक्षा मे लेकर सख़्ती से पूछताछ किया गया जो पुछताछ पर दिन शनिवार दिनांक 14.06.2024 को शराब पीने की बात को लेकर अपनी पत्नि मंगरीता बाई के साथ वाद विवाद के दौरान मारपीट कर गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया. तथा डर के कारण घटना के संबंध में किसी को न बताकर शव को घर पर ही छुपा कर रखना बताया। जिसपर आरोपी श्रवण कुमार पिता माकुन्द भुईहर उम्र 26 साल निवासी ग्राम भगवानपुर थाना कोरंधा को आज दिनाक 19.09.2024 दिन गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

Categorized in: