सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय में साक्षरता सप्ताह अंतर्गत महिला साक्षरता पर केंद्रित कार्यक्रम का आयोजन
सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाषनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा साक्षरता सप्ताह का आयोजन प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम प्रभारी रानी रजक के नेतृत्व में कराया जा रहा है। तृतीय दिवस महिला साक्षरता पर केंद्रित कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपमाला सिंह सहायक परियोजना समन्वयक, ममता चौहान जिला समन्वयक विभाग यूनिसे$फ, महिला एवं बाल विकास विभाग से लक्ष्मी पाण्डेय शहरी पर्यवेक्षक, सुमन्ति खाखा जिला विधिक सह परिविक्षा अधिकारी, हेमन्ती लकड़ा विकासखण्ड समन्वयक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि दीपमाला सिंह ने उल्लास साक्षरता सप्ताह के परिप्रेक्ष्य में कहा कि हमारे जीवन में शिक्षा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा सभी महिलाएं शिक्षित हों इसके लिए इनके साथ समान व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने सभी को श्रेष्ठ शिक्षक बनने की शुभकामनाएंं दी। राजलक्ष्मी पाण्डेय ने कुपोषण व महिलाओं का समाज में भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक औरत दो परिवार चलाती है, इसलिए उनका शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। सुमन्ति खाखा ने यौन शिक्षा के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी एवं बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार, घरेलू हिंसा से संबंधित कानून के बारे में बताया। हेमन्ती लकड़ा ने बालको एवं बालिकाओं को उचित पोषण देने एवं इन्हें शिक्षित करने की बात कही। ममता चौहान ने कहा महिला यदि पढ़ी लिखी है, तो उसे समाज व परिवार में मान-सम्मान अधिक मिलता है, अपेक्षाकृत उनके जो कम पढ़े लिखे होते हैं। उन्होंने महिला साक्षरता के बारे में जानकारी देते हुए उल्लास कार्यक्रम के महत्व पर भी प्रकाश डाला, साथ ही बीएड के विद्यार्थियों को समाज में साक्षरता का दर बढ़ाने में अपना योगदान देने प्रेरित किया। अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा ने कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए हर व्यक्ति को साक्षर बनाने की बात कही और आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक उर्मिला यादव, मिथलेश गुर्जर, प्रीति साहू, सविता यादव, राधिका चौहान, सीमा बंजारे, अशैक्षणिक कर्मचारी गोल्डन सिंह, नितेश कुमार यादव, सुन्दर राम एवं बीएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Categorized in: