राजेन्द्र ठाकुर (राजू)बलरामपुर बलरामपुर 05 सितंबर 2024/ राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत अनुदान सहायता वित्तीय वर्ष 2024-25 में मांग के अनुरूप कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने जिले के समस्त तहसीलों को 1 करोड़ 63 लाख 69 हजार रुपये की राशि जारी की है। जिसमें तहसील बलरामपुर को 31 लाख 69 हजार रुपये, तहसील रामानुजगंज को 23 लाख रूपये, तहसील वाड्रफनगर को 38 लाख रुपये, तहसील शंकरगढ़ को 10 लाख रुपये, तहसील कुसमी को 41 लाख रुपये तथा तहसील राजपुर को 20 लाख रुपये की राशि प्रदान किया गया है। प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, चक्रवात, जीव-जन्तु के काटने, मकान, फसल, अग्नि क्षति, खदान धसकने, रसोई गैस फटने तथा बिजली गिरने से मृत्यु होने पर पीड़ित हितग्राही तहसीलों से राशि प्राप्त कर सकते हैं।

Categorized in: