राजेंद्र ठाकुर – बलरामपुर जिले में खेती कार्य करने वाले किसान सरकार की बेपरवाह और खाद व्यापारियों की मन मर्जी का शिकार हो रहे हैं हालत यह हो गया है कि 266 में बिकने वाला यूरिया खाद आज 520 में बिक रहा है और सरकार को शायद इसकी खबर नहीं ।

 किसानों का कहना है कि वह खुदगर्जी भरी मनमानी का शिकार हो रहे हैं  क्योंकि सरकार के चहेते लोग जो यहां की कुर्सियों पर विराजमान हैं उन्हें अच्छी तरह से खबर है कि खाद व्यापारी के गोदाम में कितना सारा माल भरा है और किस-किस कंपनी का माल गोदाम में भरा हुआ है जो इस धान और मक्के के इस परवान चढ़े मौसम में जरूरत पड़ सकती हैउल्लेखनीय है कि बलरामपुर जिले में धान व मक्के की बंपर पैदावार होती है और यहां की उर्वरक धरती किसानों को इससे इस सीमा तक लबा लब कर देती है कि यहां के किसान अपना जीवनयापन कर सकते हैं लेकिन आज इस लापरवाही के कारण किसानों की साल भर की मेहनत कहीं बेकार ना जाए इसकी चिंता अभी  किसानों  में  शुरू हो गया है आखिर जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और कृषि विभाग के अधिकारी क्यु चुप्पी साधे बैठे हैंबलरामपुर जिले में किसानों के बढ़ रही है चिंता कुछ दिन पहले तो बलरामपुर जिले के अधिकारी गड़बड़ी जमाखोरी कालाबाजारी तथा गुणवत्ता जांच के लिए कृषि अधिकारी की संयुक्त टीम बन कर कार्यवाही करते हुए वाह वाही बटोरने में इस सीमा तक तल्लीन थे कि ऐसा लग रहा था जैसे राम राज आने में बस कुछ  ही देरी है मगर अचानक यहां के किसान यह देखकर हत प्रभ हैं कि इन अधिकारियों ने किस सीमा तक कार्रवाई की गई  अब किसान हाय हाय कर उठे हैं और उन्हीं अधिकारी के लिए माथे पर उंगलियां छोड़ने को मजबूर हो गए ।

Categorized in: