मनेंद्रगढ़ ! पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा समिति मनेन्द्रगढ़ द्वारा अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास के शुभ अवसर पर झगराखां ड रोड स्थित हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद आरती व प्रसाद वितरण कर ,पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया।इस अवसर पर पंडित दीनदयाल सेवासमिति द्वारा कारसेवक श्री सोहन सोनी और आचार्य श्री रामकिशोर श्रीवास्तव जी को सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता आशीष सिंह ने कहा कि हम धन्य हैं व सौभाग्यशाली है कि हमारे सामने भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण प्रारम्भ हो रहा है।इसीलिए आज हम लोग आज बहुत अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है,हम सभी पर प्रभु श्रीराम की असीम कृपा है। श्रीराम हमारे अस्तित्व हैं, हमारे आराध्य हैं, श्रीराम हमारे भगवान हैं और श्रीराम भारत की पहचान हैं। श्रीराम किसी जाति या धर्म विशेष के ही नहीं बल्कि राम तो समूचे हिंदुस्तान की पहचान है और हम सब आज मिलकर इस स्वर्णिम पल की खुशियाँ मना रहे है।इस आयोजन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम बिहारी रैकवार, संजय पोद्दार,कमल केजरीवाल, तपन मुख़र्जी, हरित शर्मा, सरजू यादव, रामधुन जायसवाल, जमील शाह, सूरज चंदेल, कुंज बिहारी, कमल वैश्य, साक्षी जायसवाल सोनी, पंकज गोयल, बंटी रैना, महेंद्र चंदेल, अपूर्वकर, जयंती लाल यादव, सभाजीत यादव सहित मंदिर समिति के काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे!

Categorized in: