*सूरजपुर। जिले की जयनगर पुलिस ने चोरी के 7 नग समरर्सिबल पम्प, वायर, पाईप, 2 मोटर सायकल के साथ 8 आरोपियों को पकड़ा है। जबकि 4 अन्य आरोपी फरार बताए गए है जिनकी तलाश की जा रही है। जप्त समानो की कीमत करीब सवा 2 लाख  रुपये बताई गई है। ग्राम राजापुर में पम्प बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करने की सूचना जिले के जयनगर पुलिस को मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी जयनगर सुनीता भारद्वाज पुलिस टीम के साथ राजापुर पहुंचकर कालापारा मार्ग में नर्सरी के पास से 2 मोटर सायकल में चार लोगों को पकड़ा। जिनके पास से 3 नग समरसिबल पम्प बरामद किया गया।  पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः सर्वे सिंह, सागर सिंह . लाल साय,  जब्बार अंसारी  बताए। इन चारों से पम्प के बारे में पूछताछ कर दस्तावेज की मांग करने पर कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किए। मौके पर ही इन सभी से पूछताछ करने पर बताए कि घटना स्थल के पास ही राजापुर निवासी देवचरण सिंह को पूर्व में 1 नग समरसिबल पम्प, पाईप तथा वायर बेचना बताया, देवचरण रिश्ते में सागर और सर्वे का जीजा है। देवचरण को तलब कर पूछताछ करने पर उपरोक्त सामान खरीदना बताया और उसके निशानदेही पर 1 नग समरसिबल पम्प, पाईप व वायर बरामद किया गया।  *पकड़े गए 5 लोगों से पुनः पूछताछ करने पर मुख्य आरोपी सागर सिंह ने सिलसिलेवार चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूलते हुए बताया कि उसने  ग्राम कटकोना से 1 समरसिबल पम्प अपने भाई सर्वे तथा गांव के लालसाय व 1 अन्य व्यक्ति  के साथ मिलकर चोरी कर उस पम्प को देवशरण को 6500/- रूपये में बेचना दिया था। वही खम्हरिया से 1 नग समरसिबल को पम्प खेलसाय, चंद्रिका, सर्वे, दिलराज पण्डो उर्फ मसकू तथा 1 अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चोरी करना , ग्राम बिनकरा से 1 नग समरसिबल पम्प को लालसाय व 1 अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर ,गोरता-केनापारा से 1 नग समरसिबल पम्प को लालसाय व 2 अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर,फतेहपुर से 01 नग समरसिबल पम्प को लालसाय व 1 अन्य व्यक्ति के साथ,ग्राम सपना से 01 नग समरसिबल पम्प को लालसाय, चंद्रिका तथा सर्वे के साथ, ग्राम लब्जी से 01 नग समरसिबल पम्प को लालसाय, चंद्रिका व 1 अन्य व्यक्ति के साथ औरकरीब 1 सप्ताह पहले ग्राम कुरूवां से 2 नग समरसिबल पम्प तथा उसी दिन ग्राम पचिरा से 1 नग समरसिबल पम्प को लालसाय, चंद्रिका, दिलराज व 2 अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार किया। आरोपी सागर के कथनानुसार न आरोपी चन्द्रिका प्रसाद राजवाड़े से 1 नग समरसिबल पम्प, 2 नग पाईप, वायर, दिलराज पण्डो उर्फ मसकू से 1 नग समरसिबल पम्प तथा खेलसाय राजवाड़े के कब्जे 1 नग समरसिबल पम्प बरामद की गई। पुलिस की इस कार्यवाही में 8 आरोपियों के विरूद्व धारा 41(1-4) जा.फौ./ 379 के तहत् मामला पंजीबद्व कर 7 नग समरसिबल पम्प, वायर, पाईप एवं परिवहन में प्रयुक्त 2 नग मोटर सायकल जप्त किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी जयनगर सुनीता भारद्धाज, एसआई दिनेश राजवाड़े, एएसआई विराट विशी, राजाराम राठिया, देवनाथ चैधरी, प्रधान आरक्षक अरूण गुप्ता, रजनीश त्रिपाठी, पुष्पा रवि, आरक्षक शिवकुमार राजवाड़े, ललन सिंह, दीपक दुबे, कामेश्वर नेताम, दिलेश्वर पैंकरा, अनिल सिंह, सत्यम सिंह, रवि पाण्डेय, दीपक सिंह, जितेन्द्र सिंह, भोजराज, नीरज झा, राजूरंजन सोनी, कृष्णा सिंह, झुमुक लाल, महिला आरक्षक अनिता राजवाड़े, पूनम भगत, सैनिक महेश यादव व दीपक मूर्ति सक्रिय रहे।

Categorized in: