मनेन्द्रगढ़ । एक व्यवसायी के घर में युवती के आँख में स्प्रे छिड़ककर डेढ़ लाख की चोरी कर सनसनी फैलाने वाला चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 लाख 41 हजार 100 रुपए बरामद किया है पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल करा दिया गया है । मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरदार हरविंदर सिंह नदी पार मनेंद्रगढ़ निवासी व्यवसाय का काम करते हैं । 26 जुलाई 2020 को लगभग रात 8:00 बजे घर में कोई नहीं था हरविंदर सिंह की बेटी घर में थी इसी दौरान कोई अज्ञात चोर आया और उसके आंख में स्प्रे डाल कर घर की अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपए की चोरी कर सनसनी फैला दिया था । सरदार हरविंदर सिंह की रिपोर्ट पर मनेंद्रगढ़ थाना में अज्ञात के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर भा द वि की धारा 457, 380 के तहत मामला कायम कर मामले को विवेचना कार्रवाई में लिया गया था । विवेचना के दौरान संदेह पर पुलिस ने मदन सिंह उर्फ कल्लू आत्मज छोटू सिंह 35 वर्ष शंकरपुर थाना मनेंद्रगढ़ निवासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह सरदार हरविंदर सिंह के घर में चोरी करना स्वीकार कर लिया । आरोपी मदन सिंह उर्फ कल्लू के निशानदेही पर पुलिस ने उसके पास से 1 लाख 41 हजार 100 रुपए बरामद किया है । पुलिस ने उसे न्यायालय पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया है उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ पंकज शुक्ला के मार्गदर्शन में एसडीओपी कर्ण कुमार उके के नेतृत्व में थाना प्रभारी एसआई सचिन सिंह, जे आर कुर्रे, आरक्षक इश्तियाक खान , जितेंद्र ठाकुर , भूपेंद्र यादव, प्रमोद यादव, राकेश शर्मा के द्वारा की गई ।

Categorized in: