लखनपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रजपुरीकला लखनपुर में संयुक्त संचालक शिक्षा संजय गुप्ता व ज़िला मिशन समन्वयक श्री रवि शंकर तिवारी  ने सरगुजा संभाग की ५ छात्राओ सरगुजा से कु ज्योति रजवाड़े, सूरजपुर से कु नंदिनी किंडो बलरामपुर से कुमारी प्रशंसा जशपुर से रिया  तथा रजनी चौहान को चयन रक्षाबंधन के अवसर पर राष्ट्रपति महोदया से मुलाक़ात के लिये हुआ है तथा सरगुजा संभाग की ग्रुप लीडर अधीक्षिका कस्तूरबा आवासीय विद्यालय रजपुरी श्लखनपुर श्रीमती अनुराधा सिंह से उनके दिल्ली प्रवास से पूर्व से मिल कर चर्चा करते हुए उनका हौसला बढ़ाया व शुभकामनाएँ देते हुए उनसे राष्ट्रपति महोदया को सरगुजा ज़िला एवं सरगुजा संभाग व छ्त्तीसगढ़ राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य एवं यहाँ की अन्य विशेषताओं जैसे जलवायु, लोगो एवं उनके रहन सहन, बोली से अवगत कराने हेतु मार्गदर्शन दिया साथ ही राष्ट्रपति भवन तथा दिल्ली से अच्छी यादे लेकर आने तथा उसे अन्य सभी छात्राओ के साथ शेयर करने का सुझाव दिया गया जेडी सर  एवं डीएमसी सर का स्वागत बच्चों द्वारा म्यूज़िक के साथ आकर्षक स्वागत गीत गाकर तथा पुष्प गुच्छ देकर किया गया।

जेडी संजय गुप्ता सर एवं डीएमसी रविशंकर तिवारी ने राष्ट्रपति जी से रक्षाबंधन में मुलाकात हेतु राष्ट्रपति भवन दिल्ली जा रहे पांचो छात्राओं से चर्चा की और बच्चों को जिले व राज्य की उपलब्धियों के बारे में बताया उन्होंने कुछ समसामयिक विषयों पर पांचो छात्राओं से चर्चा की और उनका हौसला बढ़ाया तथा राष्ट्रपति जी से मुलाकात का यह शुभ अवसर मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।साथ ही सर द्वारा कस्तूरबा गांधी का निरीक्षण किया गया तथा संचालित  शिक्षण गतिविधियों और व्यावसायिक गतिविधियों की सराहना की। जेडी सर श्री संजय गुप्ता तथा डीएमसी सर द्वारा हरी झंडी दिखाकर बच्चों कोअधीक्षिका के साथ रायपुर के लिए रवाना किया वहां से बच्चे कल १८.०८.२४ को राष्ट्रपति भवन दिल्ली हेतु विमान में रवाना होंगे।छात्राओ को १९ अगस्त को राष्ट्रपति महोदया से मिलना है तथा २० अगस्त को दिल्ली के महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों तथा शैक्षिक संस्थानों का भ्रमण भी कराया जाना है २२ अगस्त को वापसी के ऊपराँत सभी को माननीय मुख्यमंत्री महोदय से भी मिलने का सुअवसर प्राप्त होगा सभी बच्चे राष्ट्रपति भवन व दिल्ली भ्रमण की सुनहरी यादो को मुख्यमंत्री महोदय से शेयर करते हुए उनसे मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

*सभी छात्राओ व ग्रुप लीडर अनुराधा सिंह राष्ट्रपति महोदया एवं मुख्यमंत्री महोदय से मिलने को लेकर काफ़ी उत्साहित थी बच्चे पहली बार फ़लाइट से दिल्ली जाने को लेकर भी काफ़ी उत्साहित एवं रोमांचित थे उन्होंने इस अवसर को प्रदाय करने के लिये मुख्यमंत्री महोदय का आभार जताया है*
*कलेक्टर श्री विलास भास्कर जी के द्वारा भी छात्राओ को राष्ट्रपति महोदया एवं मुख्यमंत्री महोदय से मुलाक़ात का सुअवसर प्राप्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दिया गया है*

Categorized in: