रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- सम्पूर्ण भारत वर्ष के साथ पूरे विश्व के रामभक्तों के आराध्य मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम के मंदिर नवनिर्माण को लेकर हर तरफ़ उमंग एवं उल्लास का माहौल है 5 अगस्त को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रभु श्री राम मंदिर नव निर्माण का शिलान्यास किये जाने के दिव्य अलौकिक अवसर पर रामानुजगंज के श्री राम मंदिर, दुख हरेश्वर महादेव मंदिर, साईं मंदिर सहित नगर के अन्य मंदिरों एवं विभिन्न वार्डो में सामूहिक पूजन एवं महा आरती का आयोजन सोशल डिस्टेंस के पालन एवं माक्स उपयोग के साथ किया जाएगा, उक्ताशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने नगर वासियों से अपने अपने घर मोहल्लों में केसरिया ध्वज लगाए जाने एवं रंगोली से सजावट किए जाने तथा सामर्थ्य के अनुसार घी या तेल के दीप जलाकर दीपावली जैसा उत्सव मनाये जाने का अनुरोध किया है। 

Categorized in: