अंबिकापुर। मोटरसाइकिल चोरी की अलग-अलग घटनाओं में चोरों ने तीन दोपहिया की चोरी कर ली। रिपोर्ट पर पुलिस ने पृथक-पृथक केस दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक न्यायालय परिसर अंबिकापुर से निम्हा जामडीह, थाना उदयपुर निवासी दिलबोधन सिंह के मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 सीक्यू 0925 को चोरों ने पार कर दिया। बीते 13 जुलाई को मोटरसाइकिल लेकर दिलबोधन के पिता समयलाल न्यायालय में पेशी आए थे।

       दोपहर करीब 02 बजे मोटरसाइकिल को न्यायालय परिसर में खड़ी करके पेशी में गए थे। शाम करीब 4 बजे बाहर निकले तो मोटरसाइकिल नहीं थी। दूसरे मामले में प्रथम पेट्रोलियम असोला में काम करने वाले रकोल भेलवापारा थाना धौरपुर निवासी इस्माइल मसीह का मोटरसाइकिल चोरों ने पेट्रोल पंप परिसर से चोरी कर लिया। घटना दिनांक 17 जुलाई को वह रोज की तरह अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 सीडब्ल्यू 2841 से प्रथम पेट्रोलियम असोला ड्युटी पर रात करीब 11 बजे गया था और पेट्रोल पंप परिसर में मोटरसाइकिल को खड़ा किया था। सुबह करीब 6 बजे देखा तो मोटरसाइकिल नहीं थी। एक अन्य मामले में चोरों ने जिला अस्पताल के वाहन स्टैंड में खड़ी मोटरसाइकिल को पार कर दिया। घटना दिनांक 17 जुलाई को मोमिनपुरा निवासी मिनहाज खान पिता रूस्तम खान अपने रिश्तेदार के इलाज के लिए मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 14 एमई 1714 से जिला अस्पताल गया था। दिन के करीब 11.30 बजे वह मोटरसाइकिल को स्टैंड में खड़ा करके अस्पताल के अंदर गया। रिश्तेदार का इलाज कराने के बाद शाम लगभग 05 बजे बाहर आया तो मोटरसाइकिल नहीं थी। इसकी जानकारी वह अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस सहायता केन्द्र में दिया। काफी खोजबीन के बाद भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चला। पुलिस तीनों मामले में केस पंजीबद्ध कर जांच, विवेचना में लगी है।

Categorized in: