*आरोपी पूर्व में भी दोपहिया चोरी के मामले में जा चुके हैं जेल*
अंबिकापुर। दुपहिया वाहन चोरी के मामले में सरगुजा पुलिस ने 02 शातिर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। विशेष पुलिस टीम एवं थाना कोतवाली द्वारा आरोपियों के कब्जे से शहर से चोरी की गई 08 नग दुपहिया वाहन बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 08 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में दुपहिया वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं।
पुलिस ने बताया प्रार्थी मो. वसीम अहमद उर्फ सोनू निवासी मोमिनपूरा अंबिकापुर ने 06 जुलाई को थाना अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 05 जुलाई वह नमाज पढ़ने जामा मस्जिद गया था और अपने दुपहिया वाहन सुपर स्प्लेंडर सीजी 15 डीजी 2272 को मस्जिद के बाहर खड़ा किया था। वापस आया तो मोटरसाइकिल नही थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। शहर में हो रही दोपहिया वाहन चोरी के मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा  योगेश पटेल के दिशा-निर्देशन में विशेष टीम का गठन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में विशेष पुलिस टीम एवं थाना कोतवाली पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। घटना में शामिल आरोपी के संबंध में विशेष टीम द्वारा मुखबिर को सतर्क किया गया था। विशेष टीम के घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों पर पैनी नजर रखी थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में संदिग्ध सद्दाम हुसैन पिता शहादत हुसैन 28 वर्ष निवासी बकना थाना लुन्ड्रा एवं दीपक प्रजापति पिता प्रेमसाय 23 वर्ष निवासी बरगीडीह थाना लुन्ड्रा को पकड़ा और दोपहिया वाहन चोरी के मामले में पूछताछ की तो शहर एवं आसपास के क्षेत्र जामा मस्जिद अंबिकापुर, फ़िरदौसी हॉस्पिटल, तेज ब्लड बैंक, बुधवारी बाजार अजिरमा, जिला अस्पताल, गुदरी बाजार, कंपनी बाजार से कुल 08 नग दुपहिया वाहन चोरी करना इन्होंने स्वीकार किया। आरोपियों के निशानदेही पर कुल 08 नग दोपहिया वाहन बरामद किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी दोपहिया वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, थाना प्रभारी लुन्ड्रा उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, स्पेशल टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अजय पाण्डेय, गणेश कदम, सत्यनारायण पाल, आरक्षक सतेंद्र दुबे, विकास सिंह, राहुल सिंह, अमित विश्वकर्मा, रमेश राजवाड़े, दीपक पाण्डेय, हेमंत लकड़ा, बालेश्वर सिंह, अनिल मरावी, जयईश्वर तिर्की, दीपक दास शामिल रहे।

Categorized in: