दलवीर मझवार का सवाल-1.80 एकड़ जमीन घटकर 26 डिसमिल कैसे हो गई
अंबिकापुर/लखनपुर। सरगुजा जिले में भू-माफियाओं का बोलबाला है। भोले-भाले आदिवासी ग्रामीणों के हक की भूमि को पटवारी, अधिकारी मिलीभगत करके गायब कर दे रहे हैं। ग्रामीण अपने हक की भूमि के लिए दफ्तरों का चक्कर लगाने मजबूर हैं।
जानकारी के मुताबिक लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सोयेदा निवासी दलवीर मझवार ने कलेक्टर कार्यालय, तहसील व आदिवासी थाने में शिकायत की है कि उसके खाते की उड़ान की भूमि का रकबा पटवारी व भूमि दलालों नेे मिलकर काम कर दिया है, जबकि 1955-56 में बने अधिकार अभिलेख के दस्तावेजों में उसकी खुद की भूमि एक एकड़ 80 डिसमिल है। आरोप है कि तत्कालीन दोनों महिला पटवारी के द्वारा क्रमश: अपने-अपने कार्यकाल के दौरान भू-माफियाओं से मिलीभगत करके उड़ान भूमि के रकबा में हेर-फेर कर केवल 26 डिसमिल भूमि ही शेष कर दिया है। ग्रामीण का आरोप है कि उसके हक की भूमि को पटवारी, भू-माफिया से साथ साठ-गांठ करके मोटी रकम लेकर हेराफेरी की जा रही है। मामले की शिकायत अधिकारियों से की जा चुकी है, इसके बावजूद अब तक न्याय नहीं मिल रहा है। यह कोई पहला मामला नहीं है, जिसमें ग्रामीण ने शिकायत की हो, इसके पूर्व भी कई शिकायतें हुई, लेकिन जांच अब तक नहीं हुई।

Categorized in: