लखनपुर(दिनेश बारी)- 29 जुलाई से आरंभ हुए लखनपुर नगर में एक सप्ताह के संपूर्ण लॉकडाउन में नगर में बिना मास्क के घूम रहे 55 लोगो के ऊपर कार्यवाही करते हुए 5500 सौ रुपये जुर्माना वसूला किया गया।

लखनपुर तहसीलदार शिवानी जयसवाल के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस अमला की संयुक्त टीम नगर के चौक चौराहों में मुस्तैद रहते हुए बिना मास्क लगाये नगर में घूम रहे 55 लोगों से 5500 सौ रुपए की जुर्माना वसूल की गई साथ ही बिना मास्क के दोबारा घूमते पाये जाने तथा बेवजह घूमने वाले व्यक्तियों पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। तो वहीं दूसरी ओर राजस्व एवं पुलिस अमला की संयुक्त टीम मेडिकल दुकानो, गैस एजेंसी, पैथोलॉजी लैब तथा बैंकों में जाकर लोगों को तथा दुकान संचालकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा मास्क का उपयोग करने की भी सलाह दी गई है। वहीं दुकान संचालकों बैंक कर्मियों तथा लोगों के लॉकडाउन नियमों का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई करने की भी बात कही गई है।वहीं दूसरी ओर लखनपुर नगर के सीमाओं में भरतपुर मार्ग बेलदगी मार्ग रझाकार मार्ग जुनाडीह मार्ग में बैरिकेट्स लगाकर संपूर्ण लॉक डाउन का बैनर लगाया गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार श्रुति धुर्वे नायब तहसीलदार कमलावती सिंह, लखनपुर थाना प्रभारी मनोज प्रजापति, उपनिरीक्षक बृज नाथ पैकरा, राजस्व एवं पुलिस अमला की टीम मौजूद रहे।

Categorized in: