अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। नगर पंचायत कुसमी में वर्ष 2019-20 में अधोंसंरचना मत द्वारा स्वीकृत 49 लाख 36 हजार रुपए की लागत से हो रहे ढक्कन युक्त नाली निर्माण को भ्रष्टाचारी की भेंट चढ़ा दिया जा रहा हैं. इस निर्माण कार्य में घटिया स्तर के मटेरियल का उपयोग होता देख सड़क किनारे से गुजर रहे विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को बंद करने तथा गुणवत्ता युक्त कार्य किए जाने की चेतावनी दी हैं।

नगर पंचायत कुसमी अंतर्गत कुल 15 वार्ड हैं. इन 15 वार्ड में जब से नगर पंचायत का दर्जा कुसमी को प्राप्त हुआ हैं. तब से नाली निर्माण, सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण में कई करोड़ रुपए के लागत से कई बार निर्माण कार्य किए गए हैं किंतु बिना प्लानिंग के नाली निर्माण किए जाने नगर का विकास कार्य बदहाली की ओर हैं.
अभी वर्तमान में वार्ड क्रमांक 11 में अधोसंरचना मद द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति से वर्ष 2019 – 20 में स्वीकृत 49 लाख 36 हजार रुपए के लागत से ढक्कन युक्त नाली का निर्माण किया जा रहा हैं. जिस नाली का निर्माण वार्ड क्रमांक 11 के वर्तमान पार्षद सोमनाथ भगत के घर के सामने से थाना कुसमी के सामने तक बनाया जाना हैं. जिसकी गहराई एवं चैड़ाई 3 x 3 स्टीमेट में शामिल हैं इस मांडल नाली के ऊपर ढक्कन भी लगाया जाना हैं. जिस नाली का निर्माण 800 मीटर तक किया जाना हैं. जो नाली पूर्व से निर्मित मॉडल नाली में जाकर जुड़ जायेगी.

उक्त नाली का निर्माण विभागीय उदासीनता के कारण घटिया स्तर का किया जा रहा हैं. सब इंजीनियर के द्वारा लगातार उक्त निर्माण कार्य में मानिटरिंग नहीं किए जाने के कारण उपयोग हो रहे मटेरियल में काफी लापरवाही बरती जा रही हैं. तथा मिट्टी युक्त बालू उपयोग करके घटिया नाली निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा हैं. उक्त घटिया कार्य को होता देख विधायक चिंतामणि महराज ने उपस्थित उक्त नाली निर्माण के देखरेख करने वाले उपस्थित कर्मचारी को हो रहे निम्न स्तर के कार्य को तत्काल बंद करने एवं सब इंजीनियर के मानिटरिंग में कार्य करने के साथ-साथ गुणवत्ता युक्त कार्य करने की समझाइश दी. मिट्टी युक्त उपयोग हो रहे बालू को देखकर विधायक ने काफी नाराजगी व्यक्त की. तथा इस ओर नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम को भी घटिया कार्य पर रोक लगाने तथा अधिकारियों को सजग करने विधायक ने निर्देश दिया.

मामलें में नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम ने कहा हमारी टीम के द्वारा नाली निर्माण स्थल जाकर निरीक्षण किया गया तथा मुख्य सड़क किनारे हो रहे नाली के निर्माण में गुणवत्ता का पूर्ण ख्याल रखने कहा गया हैं। मेरे साथ सब इंजीनियर मुन्ना राजवाड़े भी उपस्थित थें।

वहीं प्रभारी नगर पालिका अधिकारी एसके दुबे ने कहा मिट्टी युक्त राफ़ बालू का उपयोग नही करने व गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का हिदायत ठेकेदार राजेश सिन्हा को दिया गया हैं। सब इंजीनियर मुन्ना राजवाड़े से संपर्क नही हो सका.

ठेकेदार राजेश सिन्हा ने कहा मेरे द्वारा कर्मचारियों को साफ बालू का उपयोग करने कहा गया हैं. तथा बालू हटाकर साफ बालू का उपयोग किया जा रहा हैं।

Categorized in: