लखनपुर(दिनेश बारी)- सरगुजा कलेक्टर संजीव झा के निर्देश पर लखनपुर एसडीएम प्रदीप साहू एसडीओपी चंचल तिवारी नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस अमला की संयुक्त टीम लखनपुर नगर में संपूर्ण का पालन कराने नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया।

गौरतलब है लखनपुर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को लेकर सरगुजा कलेक्टर संजीव झा के निर्देश पर लखनपुर नगर पंचायत क्षेत्र में 28 जुलाई की रात्रि 12:00 से 4 अगस्त की रात्रि 12:00 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है।साथ ही मंदिरों मस्जिदों सहित नगर की सीमाओं को सील कर सम्पूर्ण लॉक डाउन का बैनर लगाया गया है संपूर्ण लॉकडाउन के मद्देनजर आज 29 जुलाई को लखनपुर एसडीएम प्रदीप साहू एसडीओपी चंचल तिवारी नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाल लखनपुर नगर का भ्रमण करते हुए नगरवाशियो को घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई तथा नगर में बेवजह घूमने वालों तथा बिना मास्क के घूमते पाए जाने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

इस दौरान लखनपुर तहसीलदार शिवानी जायसवाल, थाना प्रभारी मनोज प्रजापति, नायब तहसीलदार श्रुति धुर्वे नायब तहसीलदार कमलावती सिंह बृज नाथ पैकरा सहित राजस्व पुलिस अमला मौजूद रहे।

Categorized in: