छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। केंद्रीय जेल अंबिकापुर में जेल प्रहरी के पद पर पदस्थ वेद प्रकाश पांडेय का बैग बस स्टैंड से अज्ञात चोरों ने पार कर दिया।
जेल प्रहरी ने पुलिस को बताया है कि 13 मई को वह शासकीय कार्य एवं डाक वितरण के लिए रायपुर गया था। रायपुर में डाक वितरण के बाद शासकिय मुद्रणालय राजनंदगांव जाकर मनी रसीद बुक एवं कैश बुक 10-10 प्रति, कुल 20 प्रति प्राप्त किया और इसे अपने साथ रखे झोला में रखा था। एक एमआर बुक क्रमांक 28758 को झोला में जगह नहीं रहने के कारण अपने बैग में रखा था। बैग में दैनिक उपयोग का सामान व नगद रकम करीब 1200 रुपये था। समस्त दस्तावेज को लेकर वह 15 मई को रायपुर से करीब 7.30 बजे गुप्ता बस से अंबिकापुर आने के लिए निकला था। वह अंबिकापुर बस स्टैंड सुबह करीब 4 बजे पहुंचा। झोला व बैग को बस स्टैंड में किनारे रखकर पुलिस सहायता केन्द्र के पास खड़ी मोटरसाइकिल लेने गया था। मोटरसाइकिल लेकर वापस आया तो बैग गायब था, झोला वहीं पड़ा था। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 379 का केस दर्ज कर लिया है।

Categorized in: